मथुरा, फरवरी 5 -- विद्यालय में छात्रों को कथित तौर पर नमाज पढ़वाने वाले प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायत करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग कांग्रेसियों ने की है। बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कांग्रेसियों का प्रतिनिधि मंडल नौहझील प्राथमिक विद्यालय पहुंचा और शिक्षकों व छात्रों से घटना के बारे में जानकारी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने प्रधानाचार्य जान मोहम्मद के विरुद्ध जो आरोप लगाए हैं उनका कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाया गया है वह इससे पूर्व डेढ़ दशक तक बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन पर जो आरोप लगाए गए हैं वह आधार विहिन हैं। आरएसएस जगह-जगह पर हिंदू सम्मेलन कर अपने कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहा है उसमें नौझील बाजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.