सुल्तानपुर, मार्च 25 -- सुलतानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आईजीआरएस की समीक्षा बैठक में शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। यहां जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, असंतुष्ट फीडबैक के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी ली और जरुरी दिशा-निर्देश दिए। कहा,शिकायत के निस्तारण के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता से नोडल अधिकारी स्वयं बात करें। कहा, शासन के मंशानुरूप जन सामान्य की शिकायतों का निस्तारण शीर्ष स्तर पर किया जाए। अधिकारी मौके पर जाकर मुआयना कर फोटो सहित आख्या लगाकर गुणत्तापूर्ण निस्तारण करें। बैठक में सीडीओ अंकुर कौशिक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.