दरभंगा, जनवरी 5 -- कमतौल। मुख्यालय के आदेश पर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी उर्फ जलारेड्डी लगातार थाना में जनसुनवाई का आयोजन कर रहे हैं। सोमवार को कमतौल थाना में एसएसपी ने जनता दरबार लगाया, जहां कई फरियादी पहुंचे एवं अपने अपने अंदाज में नशा, सड़क जाम और अन्य स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर नप कमतौल अहियारी के मुख्य पार्षद रंजीत प्रसाद ने कमतौल में चल रहे अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान अपनी सुरक्षा की गुहार लगायी। रंजीत प्रसाद एवं धर्मेंद्र झा ने कमतौल, टेकटार एवं मुहमपुर बाजार में रात्रि गस्ती तेज करने का आग्रह किया। इंटक जिलाध्यक्ष इंद्रकांत चौधरी, माधोपट्टी निवासी नरेश यादव सड़क जाम की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। मधुपुर टेकटार निवासी सत्तार नदाफ ने मुसहरी टोल मे अवैध रूप से देसी शराब निर्माण किए जाने की बात बतायी। सरपंच राजिक इकबाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.