औरैया, फरवरी 14 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने थाना अयाना में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों से आवेदन पत्र लेकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित हल्का इंचार्ज व लेखपाल को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों की स्थलीय जांच कर निर्धारित समय में नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण सभी पक्षों की उपस्थिति में निष्पक्षता के साथ किया जाए, ताकि दोनों पक्ष संतुष्ट रहें और विवाद स्थायी रूप से समाप्त हो सके। समाधान दिवस में भूमि विवाद और अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं। इस अवसर पर थाना प्रभारी, लेखपाल व शिकायतकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...