गोरखपुर, फरवरी 11 -- गोरखपुर। विद्युत उपकेंद्र शाहपुर पर मंगलवार को अभियंताओं ने ऑपरेटिंग स्टाफ व लाइन स्टाफ के साथ बैठक की। अभियंताओं ने विद्युत लाइनों पर कार्य करते समय सुरक्षा मानकों का पालन करने के संबंध में जानकारी प्रदान की। बैठक में निर्धारित किया गया कि व्यक्तिगत शिकायतों एवं माइनर मेंटेनेंस कार्यों के लिए प्रतिदिन दो बार शटडाउन दिया जाएगा। यह शटडाउन प्रातः 9 से 10 बजे तथा शाम 4 से 5 बजे तक रहेगा। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि सभी शटडाउन उपखंड अधिकारी की अनुमति के उपरांत ही प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान उपकेंद्र का निरीक्षण किया गया जिसमें सुरक्षा उपकरणों और उनकी पर्याप्त उपलब्धता की भी जांच की गई। निरीक्षण में शाहपुर उपखंड अधिकारी वीके जायसवाल, अवर अभियंता देवानंद व भारतेंदु चौबे आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.