कौशाम्बी, फरवरी 8 -- आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु शासन ने प्रत्येक माह 40 शिकायतों का भौतिक सत्यापन का लक्ष्य जिलेवार निर्धारित कर रखा है। लक्ष्य प्राप्त न होने से प्रत्येक माह जिले का पांच अंक घट जा रहा है। इससे रैंकिंग खराब हो रही है। मामले में प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस ने तीनों तहसीलों के एसडीएम को पत्र भेजा है। प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस ने बताया कि भौतिक सत्यापन करने पर जिले को मिलने वाले पांच अंक प्रतिमाह नहीं मिल पा रहे हैं। इससे जिले की रैंकिंग पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस माह उन्होंने एसडीएम चायल को 14, मंझनपुर को 15 व सिराथू को 17 शिकायतों की सूची सौंपी है। निर्देशित किया है कि शिकायतों की जांच एसडीएम स्वयं करते हुए निर्धारित प्रारूप पर जांच आख्या प्रत्येक दशा में 25 फरवरी तक उपलब्ध कराएं। साथ ...