गुड़गांव, फरवरी 5 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में गुरुवार को समाधान शिविर लगाया गया। जिसमें एसडीएम परमजीत चहल ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। इसमें कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। बाकी मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ लेते हुए तय समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को इनका लाभ मिल सके। प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.