संतकबीरनगर, फरवरी 14 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सीएम डैश बोर्ड की ग्रेडिंग के अनुसार शिकायत संदर्भों के निस्तारण की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आलोक कुमार ने की। इस दौरान विभागवार विभिन्न शिकायत संदर्भों की समीक्षा करते हुए उसके निस्तारण की प्रगति देखी गई। जिलाधिकारी ने लापरवाह अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए और उसकी गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने सीएम डैश बोर्ड पर खराब प्रगति वाले विभागों को चेतावनी दी। कहा कि सभी अधिकारी स्वयं प्रतिदिन इसकी मॉनीटरिंग करें। अपने मातहतों को निर्देशित करते रहें। सम्पूर्ण समाधान दिवस, जनता दर्शन, सीएम पोर्टल सहित आईजीआरएस आने वाली ऑनलाइन शिकायतों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.