बस्ती, फरवरी 8 -- बस्ती, वरिष्ठ संवाददाता। जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने सख्त रुख अपनाया है। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर 16 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीएम की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि एक से 31 जनवरी की अवधि में प्राप्त शिकायतों की जांच में संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं से न तो दूरभाष पर संपर्क किया गया और न ही स्थलीय जांच कराई गई। कई मामलों में बिना समुचित तथ्यों के शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया, जो शासन के निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि तीन दिनों में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। प्...