कन्नौज, जनवरी 2 -- कन्नौज। जिला स्तर पर जनशिकायतों के निस्तारण में बरती जा रही लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायत मामलों की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में मामलों में असंतोषजनक फीडबैक मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों पर गहरी नाराजगी जाहिर की और हिदायत दी कि शिकायत निस्तारण में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त मामलों की समीक्षा में कई विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के 17 में से 10, अधिशासी अभियंता विद्युत के 57 में से 30, तहसील तिर्वा के 37 में से 12, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के 3 में से 3, परियोजना अ...