गंगापार, फरवरी 7 -- तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने की। डीएम के आगमन की सूचना पर सुबह से ही बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर कतार में खड़े रहे। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद डीएम ने पहुंचकर एक-एक कर शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 208 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें सर्वाधिक शिकायतें राजस्व, पुलिस, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और आपूर्ति विभाग से संबंधित रहीं। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम भारती मीणा और तहसीलदार बृजेश कुमार की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए डीएम से मुलाकात की। डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत एसडीएम कक्ष में अधिवक्ताओं से वार्ता की तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.