बांदा, जनवरी 8 -- बांदा। संवाददाता आईजीआरएस के तहत जनशिकायतों के निस्तारण में बांदा पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। एसपी ने आईजीआरएस से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई दी है। पुलिस अधीक्षक पलास बंसल ने बताया कि इस माह आईजीआरएस सेल व सभी थानों के संयुक्त प्रयासों से पुलिस विभाग को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। अपर पुलिस अधीक्षक व नोडल अधिकारी आईजीआरएस शिवराज के पर्यवेक्षण में ऑनलाइन शिकायत पोर्टल समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली से प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित किया गया। इससे बांदा की पुलिस को प्रदेश रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.