मुरादाबाद, फरवरी 20 -- मुरादाबाद। आईजीआरएस और जनता दर्शन के दौरान आने वाली शिकायतों के निस्तारण के नए मानक को लेकर सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी ने मातहतों से चर्चा की। निर्देश दिए कि ऐसे किसी भी शिकायत को स्पेशल क्लोज नहीं किया जाएगा। शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित होगी। पीड़ित से संपर्क, जियो टैग फोटो सहित आख्या अपलोड इसके आधार तय किए गए है। जनसुनवाई की शिकायत को पोर्टल पर दर्ज कर फीड बैक लिया जाएगा। गहन प्रकरण में जांच टीम गठित कर कार्रवाई की जाएगी। इन व्यवस्था के तहत शिकायत का निस्तारण लेवल टू के अधिकारी करेंगे। अधिकारी अथवा कर्मचारी के मामले में उच्च अधिकारी जांच करेंगे। सीडीओ ने अधिकारियों को आईजीआरएस पोर्टल प्रतिदिन देखने के निर्देश दिए। खण्ड विकास अधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारी आख्या अपने हस्ताक्षर से ही अपलोड करें। बैठक में परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.