गाज़ियाबाद, फरवरी 4 -- गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में जनसुनवाई की। इस दौरान नगर निगम, जीडीए, विद्युत निगम, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...