बांदा, नवम्बर 1 -- बांदा। संवाददाता नरैनी तहसील में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में आला अधिकारी सिर्फ एक ही मामले का निस्तारण कर सके। अन्य तहसीलों में भी निस्तारण की संख्या दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। शनिवार को एडीएम कुमार धर्मेंद्र, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार ने नरैनी में समस्याओं को सुना। 67 लोगों ने गुहार लगाई। मौके पर आपूर्ति विभाग के एक मामले का निस्तारण किया गया। जमवारा गांव के मजरा केवटनपुरवा के भवानीदीन, लाला आदि ने गांव से पुरवा तक संपर्क मार्ग बनवाने में हल्का लेखपाल और कानूनगो रास्ते का विनिमय नहीं कर रहे हैं। उर्वरक रिटेलर संघ के जिलाध्यक्ष मोनू सिंह आदि ने यूरिया व डीएपी के निर्धारित मूल्य पर बेचने की समस्या को बताया। व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की। दिवस में उपजिलाधिकारी अमित शुक्ला, सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी...