हरिद्वार, दिसम्बर 22 -- डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई हुई। कुल 102 शिकायतें दर्ज की गईं और 48 का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि, शेष शिकायतों को जिम्मेदार विभागों को भेजा गया। डीएम ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी मामलों का निस्तारण सुनिश्चित हो। शिकायतकर्ता से सीधे संवाद किया जाए। जनसुनवाई में भूमि विवाद, अतिक्रमण, बिजली, सड़क, जलभराव और पारिवारिक मामलों से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। शिकायतकर्ता सुशील कुमार ने धनौरी में कृषि भूमि की पैमाइश की मांग रखी। विपिन कुमार ने पीली वाला तालाब के सौंदर्यीकरण में फर्जी भुगतान की जांच की मांग की। ब्रह्मपाल सिंह निवासी बिशनपुर ने चकरोड पर अवैध कब्जे हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। भीमगोड़ा नई बस्ती निवासी वि...