उन्नाव, दिसम्बर 15 -- शुक्लागंज। ग्राम सभा मझरा पीपरखेड़ा में जमीन विवाद की जांच के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम सोमवार को मौके पर पहुंची, लेकिन शिकायतकर्ता के न आने से कार्रवाई ठप रही और टीम को वापस लौटना पड़ा। अहमदनगर निवासी अतिकुलजमा का आरोप है कि दिव्या अवस्थी ने 2019-20 में ग्राम सभा की गाटा संख्या 418 की जमीन उन्हें और अन्य को रजिस्ट्री के जरिए बेची थी। अतिकुलजमा ने 60 लाख 50 हजार रुपये का भुगतान कर जमीन खरीदी, लेकिन उन्हें कब्जा नहीं मिला। शनिवार को दोबारा समाधान दिवस में शिकायत हुई। इस पर एसपी के निर्देश पर गंगाघाट कोतवाली इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह और एंटी-भूमाफिया प्रभारी भवन सिंह मौर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम राजस्व विभाग से कानूनगो सर्वे महेन्द्र सिंह, प्रेम प्रकाश, लेखपाल फूलचंद्र, अभिषेक मिश्रा, सर्वे लेखपाल रवीन्द्र बा...