बलिया, फरवरी 5 -- गड़वार, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गुरुवार को स्थानीय थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना भवन, परिसर में बने मेस तथा बैरकों का अवलोक किया। शिकायत रजिस्टर में दर्ज मोबाइल नम्बर पर फोन कर शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर फीडबैक लिया। एसपी ने मालखाना व थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों मसलन अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद, एचएस, महिला उत्पीड़न, हत्या बलवा, गुमशुदा, पासपोर्ट आदि का अवलोकन किया। महिला सुरक्षा केन्द्र पर कार्यरत कर्मियों से पूछताछ करते हुए उनके किये गये कार्यों व रजिस्टर में की गयी एन्ट्री को चेक किया गया तथा रजिस्टर में अंकित शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नम्बरों पर फोन से बातचीत कर पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट अथवा असंतुष्ट का फीडबैक लिया। सीसीटीएनएस कर्मचारियों से सभी फार्मो ...