लखनऊ, जनवरी 4 -- गलत रिपोर्टिंग और समय पर निस्तारण न करने पर शुरू हुई कार्रवाई आईजीआरएस पोर्टल पर निस्तारण की दी जा रही गलत सूचना लखनऊ। प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और शासन को भ्रामक सूचना भेजने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम में बड़ा एक्शन शुरू हो गया है। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने सात जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। यह कार्रवाई नगर आयुक्त के स्पष्ट निर्देश पर की गई है। अफसरों को चेतावनी दी गई है कि यदि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय मानी जाए। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में लगातार खराब प्रदर्शन के कारण प्रदेश स्तर पर लखनऊ जिले की रैंकिंग गिरती जा रही है। समय पर समस्याओं का समाधान न...