मोतिहारी, जनवरी 9 -- सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका पुलिस ने गुरुवार की संध्या एक इनामी शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर ढाका थाना क्षेत्र के रक्सा रहीमपुर निवासी सरोज कुमार है। एसपी ने गिरफ्तार शराब तस्कर पर दस हजार रुपये का इनाम रखा था। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर पर वर्ष 2021 से अबतक ढाका थाना में शराब तस्करी से जुड़े तेरह मामले दर्ज है। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा था। अंततः वह ढाका में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...