पटना, मार्च 28 -- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को बापू सभागार में चार विभागों की 823 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा 100 सहकारी समितियों को माइक्रो एटीएम का वितरण करेंगे। करीब 7000 सहकारी समिति के प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने शुक्रवार को सूचना भवन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष में बापू सभागार में राज्य सहकारिता सम्मेलन हो रहा है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह इसका शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री जिवेश कुमार, रेणु दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.