अमरोहा, जनवरी 11 -- हजरत शाह विलायत सोहरवर्दी की दरगाह पर चल रहे चार दिवसीय उर्स के तीसरे दिन शनिवार को नौगावां सादात विधायक समरपाल सिंह, भारतीय जनता मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मरगूब सिद्दीकी समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंदों दरगाह पर चादरपोशी की। मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाई चारे के लिए दुआएं मांगी। मेहमानों की दस्तारबंदी के बाद कमेटी सचिव हसन शुजा नकवी ने बताया कि शाह विलायत साहब की दरगाह की एक खासियत ये है कि यहां बिच्छू भी डंक नहीं मारता है। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर आपसी भाईचारे व सौहार्द को कायम रखा जा सकता है। उर्स के तीसरे दिन की शुरुआत कुरानख्वानी से हुई। सुबह से ही दरगाह पर अकीदतमंदों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मुरादाबाद, संभल, बिजनौर, रामपुर व दिल्ली समेत आस-पास जिलों से भारी संख्या में अकीदतमंदों ने दरगाह पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.