समस्तीपुर, मई 7 -- ताजपुर। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले मराठा वंश के शासक छत्रपति शाहू जी महाराज की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद की अध्यक्षता में मनाई गई। सबसे पहले उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर मौजूद लोगों ने श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने उनके कृतत्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक कुशल एवं योग्य शासक थे। गरीबों, वंचितों वर्गों के लिए आरक्षण को जन्म दिया तथा समाज के निम्न वर्गों के उत्थान के लिए शिक्षा हेतु प्रेरित किया। उन्होंने भारतीय समाज की प्रगति तथा सर्वांगीण विकास के लिए उत्कृष्ट कार्य किया। इसलिए छत्रपति शाहू जी महाराज के विचारों क़ो राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जमीन पर उतारने का संकल्प लिया। मौक़े पर पूर्व जिलापार्षद विभा देवी, प्रदेश महासचिव देवनारायण सिंह, जिलासचिव देवशंकर राय, रामानंद सिंह...