गोरखपुर, जून 26 -- गोरखपुर। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती गुरुवार को सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने सामाजिक न्याय की नींव रखी थी। उन्होंने राज्य में सभी समाज को समान अधिकार, समान शिक्षा को लागू किया था। उन्होंने अपने राज्य में सामाजिक न्याय की अवधारणा को लागू किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, रामनाथ यादव, रजनीश यादव, बृजनाथ मौर्य, अनारकली मौर्य, जयप्रकाश यादव, मैना भाई, जावेद खान, अरविंद शुक्ला, रफीउल्लाह सलमानी, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, सच्चिदानंद यादव, अशोक तिवारी, राहुल यादव, सन्तोष, आनन्द राय मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.