संभल, मार्च 24 -- शाही जामा मस्जिद सदर जफर अली की गिरफ्तारी के विरोध में अधिवक्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। मुंसफी पर एकत्रित होकर अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला और तहसील तक विरोध मार्च किया। इसके बाद वापस मुंसिफ कोर्ट गेट पर धरना देकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने जफर अली को निर्दोष बताते हुए उनकी रिहाई की मांग की। वहीं, सीओ संभल अनुज चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पांच लोगों की हत्या का दोषी है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस बल और पीएसी के साथ पैदल मार्च किया। तनावपूर्ण माहौल के बीच अधिवक्ताओं ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.