मऊ, अक्टूबर 6 -- मऊ, संवाददाता। नगर क्षेत्र के शाही कटरा मैदान में वर्षों पुरानी परम्परा के अनुसार सोमवार की भोर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ऐतिहासिक भरत मिलाप का आयोजन होगा। ऐतिहासिक भरत मिलाप को लेकर रविवार की शाम को शाही कटरा मैदान को मिनी अयोध्या के रूप में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर पुख्ता इंतजाम किए गए है। ड्रोन और सीसी कैमरे से उच्चाधिकारी पल-पल की गतिविधि पर नजर रखे हैं। मान्यता है कि 450 साल पहले मुगलकाल में जहांआरा के समय से गंगा-जमुनी तहजीब के तहत ऐतिहासिक भरत मिलाप का आयोजन किया जाता है। ऐतिहासिक भरत को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होंगे। पुलिस अधीक्षक इलामारन ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.