मेरठ, अप्रैल 1 -- शहर में सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाही ईदगाह के साथ 60 से ज्यादा प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज हुई। देवबंद से आए उस्ताद मुफ्ती वासिफ ने शाही ईदगाह में ईद की नमाज अदा कराई। मौलाना वासिफ ने खुतबा पढ़ते हुए कहा कि यह दिन इनाम का है। रमजान के एक माह जो हम इबादत करते हैं अल्लाह के फरिश्ते उसके बदले में हमें इनाम देते हैं। हमें बाकी दिन भी रमजान माह की तरह ही सब्र के साथ रहना चाहिए। अकीदतमंदों की पुलिस से तकरार शाही ईदगाह पर नमाज के लिए पहुंचे अकीदतमंदों की ईदगाह जाने के लिए पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने ईदगाह में जगह नहीं होने की जानकारी देते हुए अकीदतमंदों को फैज-ए-आम मस्जिद जाने को कहा और बैरिकेडिंग कर लोगों को रोक लिया। इस पर रेलवे रोड चौराहा और ईदगाह पर कई बार पुलिस और अकीदतमंदों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.