नई दिल्ली, जनवरी 16 -- साल 2026 में कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। इस साल ना सिर्फ फिल्म की कहानी अलग होगी बल्कि कई ऐसी नई जोड़ी हमें देखने को मिलने वाली है। कई ऐसे एक्टर्स हैं जो पहली बार साथ में किसी फिल्म में काम करेंगे और ये जोड़ी साथ में क्या कमाल करती है, यही देखते हैं। तो चलिए बताते हैं साल 2026 की नई ऑनस्क्रीन जोड़ी के बारे में। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी साथ में फिल्म ओ रोमियो में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म वैलेंटाइन्स डे के मौके पर यानी 13 फरवरी को रिलीज हो रही है।मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष मृणाल ठाकुछ और अदिवि शेष की फिल्म डकैत रिलीज के लिए तैयार है। दोनों की साथ में पहली फिल्म है और यह मूवी 19 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म की धुरंधर 2 और टॉक्सिक से ब...