नई दिल्ली, मार्च 6 -- साल 2016 में शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म उड़ता पंजाब रिलीज हुई थी। यह फिल्म जब रिलीज हुई थी तो इसे लेकर खूब विवाद हुआ था। फिल्म पर पंजाब राज्य की छवि खराब करने का आरोप भी लगा था। फिल्म की रिलीज से पहले सेंशर बोर्ड ने फिल्म में करीब 80 से ज्यादा कट्स लगाने को कह दिया था। फिल्म जब रिलीज हुई तो लोगों को काफी पसंद आई। फिल्म में शाहिद और आलिया की परफॉर्मेंस देखकर हर कोई हैरान रह गया था। अब फिल्म के सीक्वल की बात हो रही है। उड़ता पंजाब के सीक्वल की हो रही तैयारी पीपिंग मून की खबर के मुताबिक एकता कपूर इस फिल्म के सीक्वल पर काम कर रही हैं। उन्होंने आकाश कौशिक को फिल्म लिखने और डायरेक्ट करनी की जिम्मेदारी दी है। हालांकि, ये जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार स्क्रिप्ट फाइनल होने के बा...