आजमगढ़, अगस्त 14 -- आजमगढ़। नेहरू हाल में बुधवार को आजमगढ़ ब्रिक किल्न ओनर्स एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक की गई। बैठक में नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। सर्वसम्मत से शाहिद अहमद को अध्यक्ष और अमित कुमार मिश्रा को महामंत्री चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर पुन: महेंद्र यादव को चुना गया। पूर्व अध्यक्ष नसीम अहमद, पूर्व महामंत्री रमाकांत सिंह को संरक्षक मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शाहिद अहमद, महामंत्री अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी सदस्यों को एक साथ मिलजुल कर काम करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.