हरदोई, दिसम्बर 5 -- शाहाबाद। सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को इलाज कराने आए तीन मरीजों के साथ 3210 रुपए की टप्पेबाजी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है। पीड़ित रामप्रताप निवासी सकरौली अपनी बेटी दीपांजलि के लिए दवाई लेने अस्पताल पहुंचे थे। उनका कहना है कि उनकी जेब में रखे 2600 रुपए किसी अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिए। जब उन्हें जेब कटी हुई नजर आई तो वे रोने लगे। इससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दूसरे पीड़ित मनीष कुमार पुत्र रामावतार निवासी मगियाँवा की जेब से 200रुपए पार कर दिए गए। तीसरे पीड़ित निरकार पुत्र राजा निवासी मगियाँवा की जेब से 410 रुपए अज्ञात चोर ने निकाल लिए। तीनों मरीजों को तभी पता चला जब उन्होंने अपनी जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.