हरदोई, फरवरी 7 -- शाहाबाद। ग्राम बरौनिया में शनिवार शाम एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। मृतक की पहचान अमित पुत्र लाला राम के बरौनिया रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि अमित विवाहित था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। स्थानीय लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि युवक शराब का आदी था। जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...