हरदोई, जनवरी 3 -- शाहाबाद। बिरौरी गांव में शुक्रवार सुबह एक किसान का शव गांव के बाहर पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान गांव के ही 32 वर्षीय विवेक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटना के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.