हरदोई, दिसम्बर 30 -- शाहाबाद। नगरपालिका बोर्ड की बैठक मंगलवार को पालिका अध्यक्ष नसरीन बानो की अध्यक्षता में आम नागरिकों को राहत देने वाले कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि पालिका का लक्ष्य संपूर्ण नगर क्षेत्र के नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। प्रकाश, पेयजल, सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। नगर की आवश्यकताओं को देखते हुए एक एंबुलेंस और एक मर्चरी वैन की व्यवस्था किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पालिका की भूमि के आवंटन को भी मंजूरी दी गई। ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय और 100 बेड के अस्पताल के लिए भूमि आवंटन को स्वीकृति दी गई है। साथ ही वन स्टॉप से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.