नई दिल्ली, फरवरी 12 -- शाहरुख खान की पठान आप सभी ने देखी होगी। यह ब्लॉकबस्टर फिल्म थी जिसमें सलमान खान का भी कैमियो था। सलमान और शाहरुख पोस्ट क्रेडिट सीन के दौरान बोलते हैं कि दोनों 30 साल से ऐसा कर रहे हैं और अब उन्हें ये क्विट कर देना चाहिए। दोनों डिस्कस करते हैं कि कौन उन्हें रिप्लेस कर सकता है। एंड में दोनों फिर बोलते हैं कि उन्हें ही आगे जारी रखना होगा क्योंकि बच्चों पर नहीं छोड़ सकते। खैर आमिर ने अब इस पर अपनी बात रखी है।हर जनरेशन का एक स्टार होता है वैरायटी इंडिया से बात करते हुए आमिर ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी कि सुपरस्टार्स का एरा अब खत्म हो रहा है। दरअसल, कई लोगों को लगता है कि शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ही लास्ट सुपरस्टार्स हैं। लेकिन आमिर के मुताबिक हर जनरेशन का एक स्टार होता है।आपसे ज्यादा हार्डवर्क और टैलेंटेड लोग ह...