मेरठ, दिसम्बर 31 -- यूपी के भाजपा नेता संगीत सोम एक बार फिर विवादों में हैं। उन्होंने शाहरुख खान को गद्दार करार दिया है। एक भाषण के दौरान उन्होंने कहा है कि शाहरुख खान जैसे गद्दारों को देश में रहने का हक नहीं है। हालांकि ये पहली दफा नहीं है जब संगीत सोम ने ऐसा बयान दिया है। इससे पहले भी वह विवादित बातें करते आए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायर ब्रांड नेता और पूर्व मंत्री संगीत सोम ने एक भाषण के दौरान शाहरुख खान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसे गद्दारों को देश में रहने का हक नहीं है। एक तरफ बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की जा रही है और दूसरी तरफ आईपीएल में क्रिकेटरों को खरीदने का काम किया जा रहा है। अभिनेता शाहरुख खान ने बांग्लादेश के क्रिकेटर रहमान को लगभग 9 करोड़ में खरीदा है। इसे भारत में रहने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.