रामपुर, फरवरी 22 -- रामपुर। थाना गंज निवासी विक्की किराए पर ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पोषण करता है। शनिवार को करीब तीन बजे मथुरापुर कलां की सवारी लेकर रामपुर से पटवाई आ रहा था। वहीं रास्ते में रहटगंज के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से बचाने के चक्कर में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चालक सहित तीन सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई। पीआरवी व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना के घंटे भर बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। घायल अवस्था में सवारी घंटे भर रोड पर एंबुलेंस का इंतजार करती रही। राहगीरों ने बताया कि रिक्शा पलटने के एक घंटे पहले पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस जल्दी मौके पर आ गई। लेकिन एम्बुलेंस को आने में घंटे बीत गए। जिससे राहगीरों में आक्रोश फैलने लगा राहगीरों का कहना है कि पुलिस भी एंबुलेंस का घंटों तक इंतज...