रामपुर, फरवरी 1 -- शाहबाद। भमौरा-बिलारी स्टेट हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहे अतिक्रमण लोगों ने खुद ही ढहाने शुरू कर दिए हैं। चौड़ीकरण कस्बे के अंदर पहुंच चुका है, जिसके चलते पीडब्ल्यूडी ने अतिक्रमण हटाने के लिए मंगलवार तक की अंतिम मोहलत दी थी। इससे पहले विभाग की जेसीबी गरजती, दुकानदार खुद ही अपना अतिक्रमण हटाने में जुट गए हैं। गौरतलब है कि भमौरा-बिलारी स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण चल रहा है। यह स्टेट हाईवे शाहबाद नगर से होकर गुजर रहा है। जिस हिस्से से हाईवे गुजर रहा है, वहां सड़क संकुचित थी। चौड़ीकरण में एक ओर सीएचसी की दीवार और दूसरी ओर निजी इमारतें बाधा बन रही थीं। विभाग ने पचास से अधिक इमारतों पर नोटिस चस्पा किए थे। इन इमारतों का आगे का कुछ हिस्सा अतिक्रमण माना जा रहा है। इसमें कुछ दुकान और ऊपर मकान बने हैं। भवन स्वामियों ने शर्त रखी थी कि ...