रामपुर, अगस्त 6 -- शाहबाद। बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त करना शुरू कर दिया है। शाहबाद में छह मकान ढह गए। कहीं कच्चे मकान की छत तो कहीं दीवार भरभराकर ढह गई। हालांकि इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आर्थिक नुकसान पहुंचा है। सूचना पर राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि अनवा गांव में पांच मकानों को क्षति पहुंची है। इसमें शेर सिंह का मकान ढह गया। कोई जन अथवा पशु हानि नहीं हुई। जांच कराई गई है। अनवा में ही लोकेश का आधा मकान गिर गया। राजेंद्र की छत के बल्ले टूटे मिले। केदार का भी मकान का अच्छा-खासा हिस्सा ढह गया। नूरजहां के मकान में पशुशाला की छत क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन कोई पशु हानि नहीं हुई। उधर, भगवतीपुर में सतवीर के मकान का हिस्सा भरभराकर ढह गया। राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर जांच कर रहे ह...