रामपुर, फरवरी 22 -- शाहबाद। शाहबाद में बंदरों के आतंक से जल्द निजात मिल जाएगी। हिन्दुस्तान के बोले रामपुर प्लेटफार्म पर समस्या प्रकाशित होने के बाद जनप्रतिनिधि भी एक्शन मोड में है। विधायक राजबाला सिंह ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा को चिट्ठी लिखी और बात भी की, जिस पर मंत्री ने प्रमुख सचिव पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन को आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए हैं। शाहबाद में बंदरों के झुंड से लोग परेशान हैं। आए दिन बंदरों के हमले में लोग जख्मी हो रहे हैं। वृद्धा समेत दो लोगों की बंदरों के हमले में मौत हो चुकी है। कई लोगों के रुपयों से भरे थैले बंदर ले गए। हालात यहां तक बिगड़े कि किसानों ने परंपरागत खेती छोड़ दी। बंदरों से फसल सुरक्षित नहीं है, इस कारण गन्ने का करीब छह हजार हेक्टेयर रकबा घट गया। कपड़े और अन्य सामान उठाकर ले जाना रोजमर्रा की बात हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.