रामपुर, दिसम्बर 2 -- लंबित मांगों को लेकर ग्राम पंचायत सचिवों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर काम किया। उन्होंने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधी और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। नेतृत्व कर रहे सचिव अवधेश कुमार ने बताया कि लंबित मांगों में सेवा शर्तों के निर्धारण, नियमितीकरण सहित कई मुद्दे हैं। इन पर तमाम बार मांगों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से रहा और आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को रखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन लंबा चलेगा। अवधेश कुमार, त्रिवेंद्र मोहन, सौरभ कुमार, कुलदीप गौतम, कृष्ण कुमार, अदी शाकिब, रोहित राव, नरेश, इंतजार, कुनाल चौधरी आदि शामिल हुए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.