रामपुर, जनवरी 20 -- ग्राम भुड़ासी निवासी विपिन के अनुसार वह ई-रिक्शा चलाता है। वह अपने ई-रिक्शा से शाहबाद की नई बाजार में सब्जी खरीदने आया था। आरोप है कि उसका ई-रिक्शा चोरी हो गया। विपिन ने तुरंत आसपास के लोगों से पूछताछ की और काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन ई-रिक्शा का कहीं सुराग नहीं लगा। पीड़ित का कहना है कि ई-रिक्शा ही उसकी कमाई का एकमात्र जरिया था, जिससे वह अपने बच्चों और परिवार का पेट पालता था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...