रामपुर, फरवरी 19 -- बिजली चोरी पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार तड़के कस्बे में छापेमारी में दस जगह बिजली चोरी पकड़ी। तीन लोगों ने शमन शुल्क जमाकर जान छुड़ा ली। जबकि सात के खिलाफ विभाग ने केस कायम कराया है। विभाग की टीम ने एसडीओ अलंकृत मिश्र के नेतृत्व में अभियान चलाया। एसडीओ ने बताया कि उन्होंने कस्बे में बेदान, खटपुर, फर्राशान आदि मोहल्लों में बुधवार की तड़के चार बजे के आसपास चेकिंग की। इस दौरान दस स्थानों पर चोरी की बिजली जलते पकड़ी गई। सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। टीम में जेई नौशाद, बिजेंद्र सिंह, पवन पाण्डेय, रऊफ, सुभाष आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.