रामपुर, फरवरी 7 -- शुक्रवार शाम शाहबाद-बिलारी मार्ग पर ट्रक और गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली में सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ही वाहनों के चालक बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन चालू कराया। रायपुर गांव निवासी मोहम्मद उमर गांव के ही एक ट्रक पर चालक है। शुक्रवार को वह ट्रक में अंडे लेकर जा रहा था। इधर, गांव शाहपुरदेव निवासी भूरे सिंह ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना लादकर राणा शुगर मिल पर लेकर जा रहा था। रास्ते में चौधराना मंदिर के निकट दोनों के वाहनों में सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। इससे मार्ग पर दोनों ओर जाम के हालात पैदा हो गए। सूचना पर कोतवाली में तैना...