रामपुर, जनवरी 7 -- शाहबाद में बड़े और ओवरलोड वाहन आफत बन रहे हैं। आए दिन जाम की समस्या ने लोगों को परेशान कर दिया है। मंगलवार को भी शाहबाद में जाम ने वाहन चालकों को आधा घंटे छकाया। इस दौरान दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। दलपतपुर का टोल टैक्स बचाने के लिए अधिकतर बड़े वाहन शाहबाद होकर गुजरते हैं। इस कारण सड़क भी खराब हो रही है और हादसों का ग्राफ बढ़ गया है। इसके साथ ही आए दिन इन ओवरलोड वाहनों के ेचलते जाम लग जाता है। मंगलवार दोपहर में रामपुर-बिलारी मुख्य मार्ग पर ब्लॉक कार्यालय के सामने जाम लग गया। जाम लगने से करीब पच्चीस मिनट तक वाहन फंस गए। दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...