रामपुर, फरवरी 2 -- शाहबाद। हाईवे चौड़ीकरण में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर पीडब्ल्यूडी ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। मंगलवार आज शाहबाद में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। पचास से अधिक दुकानों पर जेसीबी चलेगी। गौरतलब है कि भमौरा-बिलारी स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण चल रहा है। यह स्टेट हाईवे शाहबाद नगर से होकर गुजर रहा है। जिस हिस्से से हाईवे गुजर रहा है, वहां सड़क संकुचित थी। चौड़ीकरण में एक ओर सीएचसी की दीवार और दूसरी ओर निजी इमारतें बाधा बन रही थीं। विभाग ने पचास से अधिक इमारतों पर नोटिस चस्पा किए थे। इन इमारतों का आगे का कुछ हिस्सा अतिक्रमण माना जा रहा है। इसमें कुछ दुकान और ऊपर मकान बने हैं। भवन स्वामियों ने शर्त रखी थी कि पहले सरकारी यानि सीएचसी का अतिक्रमण हटाएं, उसके बाद वे अतिक्रमण हटाएंगे। पिछले दिनों विभाग ने सीएचसी की दीवार ध्वस्त ...