रामपुर, फरवरी 13 -- रामपुर जिला पंचायत में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या से प्रदेशभर के वकीलों में आक्रोश है। गुरुवार को शाहबाद में वकीलों ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। हत्यारोपी को फांसी की मांग उठाई। दोपहर में वक्त अधिवक्ता बार अध्यक्ष तकरीरुर्रहमान के नेतृत्व में इकट्ठा हुए। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद अधिवक्ताओं ने सड़क पर जुलूस निकाला। एसडीएम आशुतोष कुमार के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसमें वकीलों के लिए प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के साथ ही न्यायिक परिसर में सीसीटीवी कैमरा, मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाने और न्यायिक परिसर में सभी प्रकार के असलहों पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई। इस मौके पर मासूम मियां, वसीम खां, रेहान खां, मनोज भारद्वाज, रामौतार सिंह यादव, अशफाक अहमद, गौसिया...