रामपुर, दिसम्बर 8 -- तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा महिला का दामाद जख्मी हो गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मडैयान वदे निवासी आमना (55) पत्नी स्वर्गीय सखावत किशनपुर गांव निवासी अपने दामाद फरमान के साथ शाहदरा गांव में रिश्तेदार के यहां बरसी में शामिल होने जा रही थीं। रास्ते में शाहबाद-रामपुर मार्ग पर रेबड़ी कलां गांव के पास उनकी बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में आमना की मौके पर मौत हो गई। फरमान जख्मी हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन रिश्तेदार मौके पर जुट गए। शव को सीएचसी ले जाया गया। वहीं, फरमान को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। सूचना गांव के लोग सीएचसी में जुट गए। पुलिस भी पहुंच गई, ल...