रामपुर, जनवरी 20 -- क्षेत्र में ठंड की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। परिजनों ने काफी इलाज भी कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ढकिया गांव निवासी वेदप्रकाश सिंह के अनुसार उनके पिता प्रेमपाल सिंह (68) को सप्ताहभर पहले ठंड लग गई थी। जिसके बाद उन्हें तेज बुखार आया। परिजनों ने घर पर उपचार कराया। सोमवार को अचानक हालत और बिगड़ गई। परिजन मुरादाबाद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस संदर्भ में एसडीएम आशुतोष कुमार ने बताया कि बुजुर्ग किसान की मौत ठंड की वजह से नहीं हुई थी। सोमवार दोपहर में उन्हें हार्ट अटैक हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.