रामपुर, जनवरी 5 -- क्षेत्र की सड़कों पर सफर दिन-ब-दिन जोखिम भरा होता जा रहा है। जिम्मेदार विभागों की अनदेखी और कमजोर निगरानी के चलते ओवरलोड वाहनों का आतंक है। भारी डंपर दिनभर शाहबाद की प्रमुख सड़कों पर तेज रफ्तार में दौड़ते नजर आते हैं। हालांकि परिवहन विभाग इस तरह की शिकायतों पर हरकत में है। जल्द अभियान चलाकर क्षमता, फिटनेस, कागज, सर्विस, बीमा आदि चेक कराया जाएगा। रामपुर समेत पांच जिलों की सीमाओं से घिरे शाहबाद के सभी मार्ग ओवरलोड डंपरों की चपेट में हैं। खासकर मिट्टी ढोने वाले डंपरों की संख्या इतनी अधिक है कि कई बार सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। डंपरों से गिरती मिट्टी और उड़ती धूल के कारण दृश्यता कम हो जाती है, जिससे हादसों की आशंका और बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि ओवरलोड और तेज रफ्तार डंपर सड़क की हालत खराब कर रहे हैं। दोपहिया वाहन...